फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को प्रवेश में मिलेगी वरीयता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद आईटीआई कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आईटीआई में चार चरणों में प्रवेश लिए जाएंगे। पहले तीन चरणों में प्रदेश स्तरीय मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे तो आखिरी चरण में जिले या संस्थान स्तर की मेरिट के आधार पर चयन होगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा। प्रवेश में राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को वरीयता के तीन अंक मिलेंगे। राजकीय आईटीआई में प्रशिक्षण संस्थान के कर्मचारियों के पुत्र और पुत्रियों को प्रवेश में वरीयता मिलेगी। अभ्यर्थी को राजकीय एवं निजी दोनों प्रशिक्षण संस्थानों या अलग-अलग संस्थानों में आवेदन करने का विकल्प होगा।
अभ्यर्थी को 10 व्यवसायों का विकल्प देना होगा। फीस व सीटों की सूचना वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थी को राजकीय एवं निजी दोनों प्रशिक्षण संस्थानों या अलग-अलग संस्थानों में आवेदन करने का विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें