फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे 

Wed, 03 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
स्वार के गांव मधुपुरी के प्राथमिक विद्यालय के बरामदे की छत से गिरा प्लास्टर व मौजूद बच्चे।
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्राथमिक विद्यालय मधुपुरी के जर्जर भवन की छत का प्लास्टर अचानक उखड़कर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि जिस जगह प्लास्टर गिरा, वहां पर बच्चे नहीं थे। जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी पाकर अभिभावक और ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए और हंगामा किया। मौके पर पहुंचे संकुल प्रभारी ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। 

तहसील क्षेत्र के गांव मधुपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में 70 बच्चे, तीन अध्यापक व एक शिक्षामित्र हैं। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे बच्चे बरामदे में पढ़ाई कर रहे थे कि अचानक विद्यालय के जर्जर भवन के बरामदे का प्लास्टर भरभराकर गिर गया। जिससे बच्चोें और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को बरामदे से बाहर निकाला। स्कूल में प्लास्टर गिरने की सूचना पर बच्चों के अभिभावकों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अभिभावक और ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए और अपने बच्चों को सकुशल देखकर राहत की सांस ली। साथ ही जर्जर भवन में पढ़ाई कराने को लेकर नाराजगी जताते हुृए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर प्रधानाचार्य मोती लाल ने मामले की सूचना संकुल प्रभारी तहसीन आलम को दी। वह भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत कराया। खंड शिक्षाधिकारी सद़्दीक अहमद के निर्देश पर प्रधानाचार्य को बच्चों को जूनियर हाईस्कूल के भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


संकुल प्रभारी तहसीन आलम ने बताया कि विद्यालय का प्लास्टर गिरने से कोई बच्चा घायल नहीं हुआ है। मामले में खंड शिक्षाधिकारी सहित जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें