फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगापुर में धर्मस्थल  में तोड़फोड़, बवाल 

Wed, 03 Aug 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर के आगापुर गांव में बवाल के बाद मौके पर पड़े पत्‍थर और मौके पर तैनात पुलिस फोर्स।
विज्ञापन

विज्ञापन

 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव आगापुर में देरशाम करीब साढ़े आठ बजे दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक समुदाय के लोगों ने धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर पोस्टर फाड़ दिए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में कर लिए। लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों समुदाय के लोगों में तनाव है। एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। 
 
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर गांव में दो समुदाय के लोग रहते हैं।  बीच में प्रजापति धर्मशाला है और इसके भीतर धर्मस्थल है। रात करीब साढ़े आठ बजे राजेश नाम का युवक अपने घर की बिजली सही करने के लिए बिजली पोल के पास पहुंचा। तारों को हिलाते समय दूसरे समुदाय के लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट शुरू हो गई, फिर जमकर पथराव भी हुआ। इस बीच एक समुदाय के लोगों ने धर्मस्थल में लगे पोस्टर भी फाड़ डाले। इसको लेकर और तनाव जैसे हालात पैदा हो गए। 
विज्ञापन

    करीब आधा घंटे बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों समुदाय के लोगों को रोका। हालात बिगड़ न जाएं इसलिए कई थानों की पुलिस बुला ली गई। इस मामले में धर्मस्थल की सुरक्षा कर दी गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने धर्मस्थल में तोड़फोड़ का आरोप भी लगाया। पुलिस ने फिलहाल मामले को शांत करा दिया है। तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्ष के कई उठाए ः पुलिस ने सावन जैसे महीने में ऐसी खुराफात करने वाले दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को उठा लिया है। इनके खिलाफ माहौल बिगाड़ने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें