फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ओवरटेक के दौरान पिकअप और स्विफ्ट कार की भिड़ंत, दोनों पक्षों में हुई हाथापाई

Tue, 17 Nov 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। ओवरटेक करने के दौरान कुर्सियों से लदी पिकअप और स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि कार सवारों ने पिकअप चालक के साथ मारपीट की और उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 11 बजे मिलक थाना क्षेत्र के रेवड़ी गांव के पास बदायूं जिले के पांच लोग स्विफ्ट कार से रामपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से बरेली जिले का एक युवक कुर्सियों से लदी पिकअप लेकर पहुंचा। रेवड़ी गांव के पास ओवरटेक करने के दौरान दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। इसके बाद कार और पिकअप सवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
पिकअप चालक का आरोप है कि कार सवारों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन कार में बैठाने लगे। घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कराया। डर के कारण पिकअप चालक वहां से अपनी गाड़ी लेकर शाहबाद कोतवाली पहुंच गया। कुछ देर बाद कार सवार भी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

कार्यवाहक कोतवाल जयप्रकाश ने बताया कि घटना मिलक थाना क्षेत्र की है। पिकअप चालक शाहबाद कोतवाली पहुंच गया था। देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें