फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हॉकी टूर्नामेंट में फिजिकल कॉलेज ने दर्ज की जीत

Sat, 09 May 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। इम्तियाज उर रहमान खां मेमोरियल डिस्ट्रिक लीग हॉकी टूर्नामेंट के तहत महात्मा गांधी स्टेडियम में मुकाबले खेले गए। पहले मैच में फिजिकल कॉलेज ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों को बराबरी पर अंक बांटे गए।
विज्ञापन

पहला मुकाबला सनवे स्कूल बी टीम और फिजिकल कॉलेज के बीच खेला गया। फिजिकल कॉलेज के खिलाड़ी ईशान ने मैच के 21वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दोनों टीमों ने लगातार एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर आक्रमण किए, लेकिन पहले हाफ में सनवे स्कूल बी टीम गोल नहीं कर सकी।
दूसरे हाफ में फिजिकल कॉलेज के खिलाड़ी इमरान ने 35वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। सनवे स्कूल बी टीम ने लगातार प्रयास किए, लेकिन अंत तक गोल नहीं कर सकी। इस तरह फिजिकल कॉलेज ने मुकाबला 2-0 से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला ग्रीनवुड स्कूल और आइडेंटिटी एजुकेशन स्कूल के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने लगातार आक्रमण किए, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच संघर्ष जारी रहा। ग्रीनवुड स्कूल के डिफेंडरों ने आइडेंटिटी एजुकेशन स्कूल के हमलों को विफल कर दिया। मुकाबला बिना किसी गोल के समाप्त हुआ और दोनों टीमों को बराबर अंक दिए गए।
विज्ञापन

मैच के रेफरी अभय सिंह और फमीर रहे। इस मौके पर मुख्तियार खान, आदिल हसनैन, इशरत अली, जावेद खान, वसीम खान, राकेश श्रीवास्तव, साजिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें