शाहबाद। सीएचसी परिसर में दो संविदा कर्मचारियों के बंद कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात के बाद लोग दहशत में हैं। चोरी की वारदात करते समय सीसीटीवी फुटेज में आए तीन अज्ञात लोगों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस इस वारदात का खुलासा करने के लिए बीटीएस, सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जब सीएचसी में संविदा कर्मचारी शाजिया निगार और सुनीता ड्यूटी पर थी, तो उस वक्त तीन अज्ञात चोरों ने इनके बंद कमरे को निशाना बनाते हुए ताले तोड़ लिए थे।
वारदात का खुलासा करने के लिए कोतवाल प्रदीप कुमार ने थाने की ही दो टीमों का गठन किया है। कोतवाल ने बताया कि वह बीटीएस और सर्विलांस की मदद ले रहे हैं। वहीं, हाईवे के सीसीटीवी फुटेज इसलिए खंगाले ले जा रहे हैं कि यह चोर वारदात के बाद किस तरफ भागकर गए हैं।