फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ में शारीरिक परीक्षा 30 से

Sat, 26 Mar 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीआरपीएफ में कांस्टेबल (टेक्निकल/ ट्रेड्समैन) पर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा रामपुर ग्रुप सेंटर में 30 मार्च से शुरू हो रही है। शारीरिक परीक्षा 30 मार्च से 28 अप्रैल तक चलेगी। ग्रुप सेंटर में प्रतिदिन एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा होगी। सीआरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था उनका प्रवेश पत्र सीआरपीएफ के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

अभ्यर्थी www.crpfindia.com से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सीआरपीेएफ में एएसआई (स्टेनो) पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा तीन अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए रामपुर में 20 केंद्र बनाए गए हैं। सीआरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक एएसआई स्टेनो की लिखित परीक्षा मेें रामपुर में 15 हजार से आवेदकों के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र शहर के विभिन्न स्कूलों में बनाए गए हैं। परीक्षा को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें