फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

191 पदों पर 4108 दावेदार

Sat, 26 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को सीएमओ दफ्तर में संविदा पद पर नियुक्ति के साक्षात्कार के लिए चयनित आवेदकों की सूची देखते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ के अधीन नेशनल हेल्थ मिशन और अन्य योजनाओं के तहत संविदा पर होने वाली नियुक्ति के लिए सोमवार से साक्षात्कार शुरू होंगे। शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर साक्षात्कार के लिए चयनित आवेदकों की सूची चस्पा कर दी गई। 191 पदों के लिए 4108 दावेदार हैां। करीब साढ़े चार हजार आवेदन कार्यालय को प्राप्त हुए, जिसमें चार सौ आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही सीएमओ कार्यालय पर संविदा पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। फरवरी माह में सीएमओ कार्यालय की ओर से 191 संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांग गए थे। सोमवार से चयन के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होगी। शनिवार को साक्षात्कार के लिए चयनित आवेदन-पत्रों की सूची चस्पा कर दी गई।

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत रखे जाने वाले संविदाकर्मियों की सूची रविवार को चस्पा की जाएगी। सीएमओ डा. शंकर लाल सारस्वत ने बताया कि अनिवार्य योग्यता न रखने वाले और मांगे गए प्रमाण पत्र न लगाने वाले लोगों के आवेदन निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें