फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पेट्रोल पंपों पर हुई घटतौली की जांच

Sat, 06 May 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर/ रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में शुक्रवार को पेट्रोल पंप पर घटतौली की जांच करते अधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला व तहसील स्तरीय अधिकारियों ने नगर के तीन पेट्रोल पंपों पर छापामार कार्रवाई के दौरान घटतौली की जांच की, मगर जांच में अधिकारी कोई भी कमी नहीं पकड़ सके। छापामार कार्रवाई के दौरान हड़कंप मचा रहा।

एसडीएम डीएस गुप्ता, जिला खाद्य अधिकारी रविंद्र सिंह, वाट माप निरीक्षक जितेंद्र पांडेय, इंडियन आयल के उपमहाप्रबंधक एस के जोहा आदि शुक्रवार को नगर में नैनीताल हाईवे स्थित केमरी तिराहे के पास अग्रवाल आटो सेल्स पर पहुंचे। टीम ने पंप स्वामी विवेक अग्रवाल की मौजूदगी में पंप की सभी 16 नोजिल खोलकर मशीनों को चेक किया तथा चिप आदि की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन घंटे की जांच के दौरान डीजल व पेट्रोल की घटतौली जैसी कोई गड़बड़ी नहीं मिली। इसके बाद टीम ने नैनी सर्विस स्टेशन व माठखेड़ा रोड के रामाधार श्यामाधार के पेट्रोल पंपों की भी मशीनों को खोलकर चेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें