रामपुर। दशलक्षण पर्व का सातवां दिन उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया गया। मंदिरों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महिलाओं और पुरुषों ने समां बांध दिया। श्रद्धालु देर तक भक्तिभाव में खोकर थिरकते रहे।
गुरुवार को सुबह से ही दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई थी। सिविल लाइंस स्थित श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संजय जैन खंडेलवाल ने प्रथम अभिषेक किया। सारांश जैन ने शांतिधारा कराई। दोपहर को धूप दसवीं का त्योहार भी मनाया गया। शाम को संगीतमय आरती के बाद प्रवचन करते हुए मथुरा चौरासी से आए पंडित रितेश शास्त्री ने कहा कि मनुष्य अपने आप को जितना तपा पाएगा, आत्मा उतनी ही कुंदन होती चली जाएगी।
फूटा महल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सीनियर प्रश्न मंच का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका संचालन अनुराग जैन ने किया। दीप प्रज्वलन प्रमोद कुमार जैन के द्वारा किया गया। विचार बिंदु कुमारी अंदीजन के द्वारा सती राजुल मति पर दिया गया। दिनेश कुमार जैन खंडेलवाल, कस्तूरचंद जैन, डॉ प्रदीप कुमार जैन, डॉ ज्ञानेंद्र कुमार जैन, आशीष जैन, विशाल जैन, बीना जैन, नितिन जैन, नवीन जैन, दिनेश जैन, समीर, शेखर, प्रतीक जैन, अंकित जैन, डॉ रमा जैन, दिशा जैन, कृति जैन, प्रिया जैन, अंजू जैन, देवेंद्र कुमार जैन आदि मौजूद रहे। सभी कार्यक्रम पर्यूषण पर्व संयोजक डॉ प्रदीप कुमार जैन व कार्यक्रम संयोजक डॉ शीनू जैन, सह संयोजक शुभम जैन के द्वारा कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए कराए गए।