उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सहूलियत के लिए बनाए गए रेलवे के बाहर निजी काउंटर पर टिकट लेना अब महंगा साबित हो रहा है। यहां प्रति टिकट एक रुपये का कमीशन देय है, लेकिन निजी काउंटर वाले दो से पांच रुपये तक यात्रियों से वसूल कर अवैध वसूली कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन के सामने अधिकारियों की नाक के नीचे यह सब हो रहा है। लेकिन रेलवे प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
रेलवे परिसर के अंदर बने टिकट घर में लंबी लाइन होने के कारण रेलवे की ओर से निजी काउंटरों को टिकट बुकिंग करने का कांट्रैक्ट दिया गया है। इसमें एक रुपये प्रति टिकट का कमीशन देय है। लेकिन वहां से टिकट लेने वाले लोगों को टिकट के शुल्क से एक रुपया ज्यादा वसूला जा रहा है।
निजी काउंटर वाले यहां नियमों की धज्जियां उड़ा रहें हैं। कुछ लोगों के द्वारा जब वहां से बातचीत की गई, तो पता चला कि निजी कांउटर पर बैठे लोग यात्रियों से ज्यादा टिकट पर पैसे वसूल रहे हैं। जिससे यात्री बहुत परेशान हैं। लेकिन इस बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी हैं। लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। स्टेशन अधीक्षक एसएस मीणा ने कहा कि हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई। यदि आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।