फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में ख्ररीदारी करने उमड़ी लोगों की भीड़, संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में कर्फ्यू ढील के दौरान बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। शहर समेत दूरदराज के क्षेत्र से भी लोग सामान खरीदने के लिए आ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इस दौरान लोग सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर पा रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। हालांकि बाजार खुलने से व्यापारी वर्ग काफी खुश है, लेकिन शहर में बढ़ती लोगों की संख्या कहीं न कहीं संक्रमण को भी न्योता दे रही है।
विज्ञापन

बुधवार को भी रामपुर बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। कई स्थानों पर दुकानदारों ने कोविड नियमों की अनुपालना के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। मगर बाजार में इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम की अवहेलना होती रही। ऐसे में जरूरी यह है कि लोग बाजार आने पर नियमों का पालन करें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। बाजार में बढ़ रही लगातार भीड़ से अगर संक्रमण हो जाए तो जाने कितने ग्रामीण इलाकों के लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ऐसे समय में सभी लोगों को सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने उपमंडल के लोगों से आह्वान किया कि केवल अति आवश्यक कार्यों से ही बाजार आएं। महामारी के खिलाड़ी छिड़ी जंग में सरकार, प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दिन-रात काम कर रहे हैं, ऐसे में सभी लोगों का दायित्व बनता है कि वे सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें