फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय और पैसे की बचत को जान जोखिम में डाल रहे हैं लोग

विज्ञापन
सैदनगर क्षेत्र के लालपुर में डंडे पर बाइक रखकर कोसी नदी पार करते राहगीर।फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
सैदनगर। कोसी नदी पर बना अस्थायी पुल हटने के बाद भी लोग कोसी नदी में उतरकर इसे पार कर रहे हैं। इस वजह से कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस-प्रशासन ने नदी पार करने पर रोक लगा दी है, लेकिन लोग समय और पैसे की बचत के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। अगर वह नदी नहीं पार करेंगे तो लगभग 20 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। बाइक से आने-जाने में लगभग एक लीटर अधिक पेट्रोल की खपत है और एक घंटे का अतिरिक्त समय भी लगेगा।
विज्ञापन

लालपुर स्थित कोसी नदी पर प्रस्तावित नए पुल का निर्माण नहीं हो सका है। ऐसे में नदी पर अस्थायी पुल बनाकर लोगों के आवागमन की व्यवस्था की जाती है। हर बार जून में इस अस्थायी पुल को हटा दिया जाता है, जिससे टांडा तहसील का जिला मुख्यालय से संपर्क कट जाता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। लिहाजा, लोगों ने बैलगाड़ी और तांगे के सहारे वाहन एवं खुद को पार कराना शुरू कर दिया। महिलाएं गोद में बच्चों को लेकर नदी में उतर रही हैं, जिस वजह से लगातार हादसे का डर बना हुआ है। मामला सामने में आने के बाद एसडीएम टांडा गौरव कुमार ने नदी की तरफ जाने वाले रास्ते को ही बंद करा दिया था, लेकिन कुछ लोगों ने दूसरी जगह रास्ता खोल लिया और फिर नदी पार कराने का काम शुरू कर दिया था। इस पर एसडीएम ने नदी के एक छोर पर जेसीबी से रास्ता खुदवा दिया और लोहे के बैरियर लगाकर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया, लेकिन इसके बाद भी लोग पैदल नदी में उतर रहे थे, जिसके बाद मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया, ताकि कोई भी नदी पार न कर सके। लेकिन, इस सख्ती के बाद भी लोग नदी पार कर रहे हैं। लोगों ने पुराने रास्ते से करीब तीन किलोमीटर के दायरे में ऐसे कई रास्ते ढूंढ लिए हैं, जिसके जरिये वे नदी पार करने के बाद दूसरी ओर चले जाएं।
गुरुवार को तो नदी में घोड़े तांगे दौड़ते हुए नजर आए। लोग बाइक, साइकिल जैसे वाहनों को लेकर नदी में उतर रहे हैं, जबकि परिजनों को कंधे पर बैठाकर नदी पार कराई जा रही है। पुलिस की सुस्ती की वजह से लोग नहीं रूक पा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो उन्हें रामपुर आने के लिए करीब 40 किलोमीटर दूरी अधिक तय करनी पड़ेगी। इससे खर्च भी अधिक आएगा, जिस कारण नदी पार करना उनकी मजबूरी है। लोगों का कहना है कि सरकार शीघ्रता पुल का निर्माण कराए, ताकि यह समस्या पूरी तरह से समाप्त हो सके।

सैदनगर क्षेत्र के लालपुर में कोसी नदी पार करते राहगीर।फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR

सैदनगर क्षेत्र के लालपुर में कोसी नदी पार करते राहगीर।फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR

सैदनगर क्षेत्र के लालपुर में साइकिल कंधे पर रखकर कोसी नदी पार करता राहगीर। फोटो-संवाद न्यूज एजें?- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें