फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का हादसे की उच्च स्तरीय जांच हो : आजम

Fri, 25 Sep 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां को मक्का में हुए हादसे के पीछे नापाक ताकतों की साजिश होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। बकरीद पर रामपुर ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद आजम पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने मक्का हादसे पर बेहद अफसोस जाहिर किया।
विज्ञापन



कहा कि हादसे के बाद पूरी दुनिया में गम का माहौल है। हो सकता है कि इस हादसे के पीछे कहीं कोई साजिश हो। सऊदी अरब सरकार को इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए। कहा कि नापाक लोग दुनिया में दहशत का माहौल पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कुंभ के सफल आयोजन का उदाहरण देते हुए कहा कि कुंभ की व्यवस्था उनके पास थी।


इसमें करोड़ों हिंदू शामिल हुए थे। वहां इस तरह के प्रबंध किए गए थे कि किसी भी तरह किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। मक्का में हादसे के वक्त वहां लोगों की संख्या लाखों में थी। ऐसे में यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इतना बड़ा हादसा हुआ कैसे? यह घटना बेहद ही अफसोसजनक है। उन्होंने मक्का में मारे गए लोगों के प्रति खिराज-ए-अकीदत पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें