फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सीटी स्कैन के लिए मरीजों को करना पड़ रहा इंतजार

Sun, 08 Jun 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल में इस समय सीटी स्कैन के लिए मरीजों की भीड़ बढ़ गई है, जिससे उन्हें अगले दिन का इंतजार करना पड़ पड़ता है। मरीजों को रिपोर्ट भी समय पर नहीं मिल रही है। हालत यह है कि डॉक्टर एक दिन चेकअप कर सीटी स्कैन लिख रहे हैं तो मरीज दूसरे दिन बीमारी ग्रस्त होकर परामर्श ले रहे हैं। इससे मरीजों को काफी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

रामपुर में मौजूदा समय में 30-35 मरीज रोजाना अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए आ रहे हैं। सीटी स्कैन के लिए आने वाले मरीजों को इस समय तारीख मिल रही है। कभी सीटी स्कैन के लिए नंबर देकर अगले दिन की तारीख तो कभी रिपोर्ट के लिए अगला दिन मिल रहा है।
मरीज पहले तो कतार में लगकर चेकअप कराने जा रहा है, उसके बाद डॉक्टर के सीटी स्कैन लिखे जाने के बाद कतार में सीटी स्कैन के लिए जद्दोजहद कर रहा है। इस बीच मरीज की बीमारी भी बढ़ती जा रही है और उसके अगले दिन पहुंचने पर उसको दवाइयां और परामर्श मिल पा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की प्रक्रिया से त्रस्त मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। अस्पताल प्रशासन भी लोड अधिक होने पर पेंडिंग पर्चों को पहले देख पा रहे हैं और उसके बाद नए पर्चों को उठा रहे हैं, जिस वजह से मरीजों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इधर, सीएमएस डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि सीटी स्कैन की रिपोर्ट मिल रही है, यदि देरी हो रही है तो इसको दिखवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें