फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथ संचलन में उमड़े बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी स्वयं सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग और दुर्गावाहिनी की ओर से नगर में हुए पथ संचलन में स्वयंसेवक उमड़ पड़े। जिधर से पथ संचलन निकला, वहां चारों तरफ भगवा ध्वज लिए स्वयंसेवक ही दिखाई पड़े। भारत माता की जय और जय श्रीराम के उद्घोष लगाते स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन

बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी की ओर से रविवार को गीता जयंती पर शौर्य दिवस मनाया गया। पूरे शहर में पथ संचलन किया गया। सुबह से ही सिविल लाइंस स्थित रामलीला मैदान में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी समेत हिंदू संगठनों के लोग एकत्र होने शुरु हो गए थे। समारोह का शुभारंभ बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी और श्रीत्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. राधेश्याम वासंतेय ने मां सरस्वती और भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में प्रांत संयोजक ने कहा कि हिन्दू समाज को विभिन्न जातियों और समुदायों से ऊपर उठकर हिन्दू धर्म के प्रति सकारात्मक सोच अपनानी होगी। सभी को श्रीराम के प्रति आस्था रखनी होगी। जिससे भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें