फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कर्मचारियों की कमी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Fri, 23 May 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों की कमी यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। टिकटघर और पूछताछ खिड़की पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। टिकट के लिए लंबी कतार में खड़े यात्रियों को कई दफा ट्रेन छूटने का खतरा भी परेशान करता है।

केंद्र सरकार की अमृत भारत योजना में रामपुर जंक्शन भी चयनित है। इसके तहत स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में विस्तार के लिए कई काम कराए जा रहे हैं। इन सबके बीच रेलवे के कॉमर्शियल स्टाफ की कमी यात्री सुविधाओं में आड़े आ रही है। रेलवे के जानकार बताते हैं कि टिकट बुकिंग (टिकट घर) के लिए चार कर्मचारी हैं, जबकि तीन और होने चाहिए। तभी 24 घंटे के रोस्टर में ड्यूटी बदल-बदल कर कर्मचारियों से सही तरीके से काम लिया जा सकता है। इसी तरह रेलवे आरक्षण और पूछताछ काउंटर पर दो कर्मचारियों की कमी है। यहां पांच कर्मचारियों से ही काम चलाया जा रहा है। पार्सल सेक्शन में भी तीन और कर्मचारियों की जरूरत है।
विज्ञापन



कर्मचारियों की इस कमी से पूछताछ काउंटर पर अक्सर भीड़ के समय यात्री को अपने सवाल का जवाब जानने में खासा समय लग जाता है। इसी तरह टिकट घर पर देर से बारी आने के कारण यात्रियों को टिकट लेने के बाद ट्रेन तक पहुंचने के लिए कभी-कभी दौड़ भी लगानी पड़ता है। पार्सल कर्मचारियों की कमी रेलवे बुकिंग से माल का आदान-प्रदान करने वाले व्यापारियों के लिए समस्या खड़ी करती है।
विज्ञापन



- फिलहाल कॉमर्शियल स्टाफ की कमी है, जिस वजह से आजकल समस्या आ रही है। कर्मचारियों का समायोजन कर काम लिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। जल्द कर्मचारियों की कमी पूरी कर ली जाएगी। - मो. आजम खां, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें