फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण में हुए फेरबदल से सीटों के समीकरण बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नए सिरे से जारी हुए आरक्षण ने कई सीटों के समीकरण बदल दिए हैं। ब्लॉक प्रमुख से लेकर जिला पंचायत सदस्यों तक के वार्डों में फेरबदल हुआ है। ऐसे में आरक्षण में हुए इस बदलाव से किसी के चेहरे पर खुशी तो कोई पूरी तरह से मायूस हो गया है। हालांकि, अभी आपत्तियां दर्ज कराने का समय है, लेकिन इसमें कोई खास परिवर्तन होने की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से दो मार्च को आरक्षण की सूची जारी हुई थी। इस आरक्षण कुछ लोगों में तो खुशी थी, लेकिन कुछ लोग मायूस थे। लिहाजा, लोगों ने आपत्तियां भी दर्ज कराईं, लेकिन इसका कोई खास प्रभाव नहीं रहा। हालांकि, आरक्षण को लेकर एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी, जिसके बाद कोर्ट ने आरक्षण को रद्द करते हुए नए सिरे से आरक्षण प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए। लिहाजा, शनिवार को पंचायत राज विभाग की ओर से आरक्षण की सूची जारी कर दी गई। किन्तु, इस बार आरक्षण की जो सूची सामने आई है, उसमें कई बदलाव हुए हैं। यहां तक कि ब्लॉक प्रमुख की सीटों में भी बदलाव हुआ है। पहले जहां सैदनगर और चमरौआ ब्लॉक प्रमुख के पद आरक्षित थे, वहीं अब नए आरक्षण में सैदनगर अनारक्षित की श्रेणी में आ गया है। जबकि, शाहबाद ब्लॉक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया है। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भी कई वार्डों के आरक्षण में बदलाव हुआ है। इसमें जो अनारक्षित सीटें थीं, वे आरक्षित हो गईं और आरक्षित थीं, उनमें आरक्षण की स्थिति ही बदल गई। मसलन, कुछ सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो गईं तो कुछ अनारक्षित हो गईं। यही ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीटों पर हुआ है। लिहाजा, आरक्षण के बदलाव के साथ ही सीटों के समीकरण भी बदल गए हैं। हालांकि, अभी आरक्षण की यह सूची प्रस्तावित है, जिस पर 23 मार्च तक आपत्तियां दी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें