स्वार। जामिनगंज के महिला डिग्री कॉलेज परिसर में नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई देने से हड़कंप मच गया। परिसर में एक साथ दो सांपों को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। अचानक सामने आए नाग-नागिन के जोड़े से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। सांपों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही कॉलेज में हलचल मच गई। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी के साथ दोनों सांपों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी सतर्कता बरतते हुए टीम ने नाग और नागिन दोनों को सुरक्षित पकड़ लिया।
इसके बाद उन्हें कॉलेज परिसर से दूर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। दोनों सांपों के पकड़े जाने के बाद कॉलेज प्रशासन और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक नरेश कुमार, अशरफ अली, हरीश चंद्र और लाल सिंह शामिल रहे।