फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आठ साल में एक लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान कार्ड का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 2017 से अब तक सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत 155 करोड़ रुपये किए खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जिले में वर्ष 2017 से अब तक 1,05,655 लाभार्थियों ने इलाज कराया है। इन लाभार्थियों के इलाज पर सरकार की ओर से करीब 155 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई है। वर्तमान समय में जिले में छह लाख से अधिक आयुष्मान लाभार्थी पंजीकृत हैं, जो समय-समय पर सरकार की इस स्वास्थ्य योजना का लाभ उठा रहे हैं।
सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना का लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को मिल रहा है। सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में कहीं आर्थिक सहायता दी जाती है तो कहीं सब्सिडी या अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी क्रम में आयुष्मान कार्ड योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाती है।
विज्ञापन

इन आयुष्मान कार्डों के जरिये लाभार्थी निशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने पर पूरा खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाता है।
विज्ञापन



जिले में लगातार आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जो लोग भी इस योजना के दायरे में आते हैं, उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया जाता है। इसके अलावा समय-समय पर कैंप लगाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले में अब तक एक लाख से भी अधिक लोग आयुष्मान योजना का लाभ उठा चुके हैं। -डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें