फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नगर पंचायत नरपतनगर बोर्ड बैठक से विपक्षी सदस्यों का वॉक आउट, प्रदर्शन

Tue, 09 Jul 2024 11:03 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। नगर पंचायत नरपतनगर की बोर्ड की बैठक में सभासदों द्वारा दिए विकास कार्यों के प्रस्तावों पर संतोषजनक जवाब ने मिलने और विकास कार्यों में लापरवाही को लेकर जमकर हंगामा किया। विपक्ष के सदस्यों ने वॉक आउट कर दिया। बाद में उन्होंने बाहर निकलकर प्रदर्शन भी किया। इसके चलते बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। सभासदों ने बैठक शुरू होते ही गत बैठक में विकास कार्यों के लिए दिए प्रस्तावों के बारे में ईओ विवेक गौड़ से जानकारी मांगी। बताते हैं कि ईओ सभासदों को संतोषजनक जवाब नहीं दे सकें। इसको लेकर सभासदों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उनका यह भी आरोप था कि नगर में हो रहे विकास कार्यों में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। यह आरोप लगाते हुए विपक्ष के सभासद बैठक का बहिर्गमन करते हुए बाहर निकल गए और उन्होंने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू क़र दी। गत सप्ताह विपक्ष के सभासदों ने बैठक का बहिष्कार किया था जिसके चलते बैठक स्थगित करना पड़ी थी। आज फिर बैठक स्थगित करदी गई। बैठक से वॉक आउट करने वालों में सभासद अरमान अली, लियाकत अली, अकरम, जिलानी, मोहम्मद रफी, शबीना, सिराज, इमरान, रफीक अहमद और मोहम्मद युसूफ मौजूद रहें। इस बीच अध्यक्ष खालिद अली ने बताया कि बोर्ड की बैठक सभासदों द्वारा हंगामा करने के कारण स्थगित करना पड़ी। अगली बैठक की घोषणा जल्दी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें