फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गोताखोरों ने 20 घंटे बाद नदी से निकाला टेलर का शव

Tue, 09 Jul 2024 11:02 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर, खजुरिया (रामपुर)। कैलइया नदी में डूबे युवक के शव को पीएसी मुरादाबाद की 23 बटालियन की फ्लड कंपनी के गोताखोरों ने करीब 20 घंटे बाद ढूंढ निकाला। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने युवक का दफीना कर दिया।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धावनी बुजुर्ग निवासी टेलर समीर (20) पुत्र इश्तियाक अली सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अपने गांव निवासी अपने तीन दोस्तों के साथ गांव की कैलइया नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह पानी में डूब गया। इस दौरान उसके दोस्तों ने शोर मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण पहुंच गए और युवक को नदी में खोजना शुरू कर दिया। नायब तहसीलदार राजेश कुमार सिंह यादव व थाना खजुरिया प्रभारी राजीव कुमार भी अपने टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने क्षेत्र के अन्य गोताखोरों की मदद से भी युवक को पानी में खोज, मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। देर रात तक युवक को खोजने का कार्य चलता रहा। देर रात में मुरादाबाद पीएसी की 23 बटालियन की फ्लड कंपनी की एक टीम प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह राणा के नेतृत्व में गांव पहुंची। टीम ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में रात में ही युवक को गहरे पानी में खोजना शुरू कर दिया था, मगर युवक का कहीं पता नहीं चल सका था। मंगलवार की सुबह सात बजे फिर अभियान शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 9 बजे युवक का शव गहरे पानी से टीम के सदस्यों ने निकाल लिया। युवक का शव देखकर परिजन बेहाल हो गए। पुलिस ने नायब तहसीलदार राजेश कुमार सिंह यादव की मौजूदगी में शव को कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा की प्रक्रिया शुरू की। मगर बाद में परिवार के लोगों ने अनुरोध किया कि वह पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते। आखिर में पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बाद में युवक को सुपुर्द ए खाक कर दिया। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि युवक का शव बरामद कर लिया गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसलिए शव बिना पीएम के परिजनों को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें