फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल बाइक चलाकर जताया पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पेट्रोल-डीजल की बड़ी हुई कीमतों के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुतरखाना चौराहे से बिलासपुर गेट चौराहे तक पैदल बाइक खींचकर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नोमान खां ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल से मुनाफाखोरी बंद करे। एक्साइज दर तुरंत घटाए और दाम कम करें। कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम तीन महीने में 25 बार बढ़ाए हैं। जिसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ा है। इस समय देश में कोरोना, बेरोजगारी और आर्थिक संकट का तूफान आया हुआ है, जिसकी चपेट में आने से अमीर और गरीब सभी तबके के लोग प्रभावित हुए हैं। मगर इसका सबसे ज्यादा असर वेतनभोगी, किसानों और मध्यम आय वर्ग के लोगों पर पड़ा है। सरकार को इस मुश्किल दौर में कमजोर और मध्यमवर्ग के लोगों के लिए सकारात्मक कदम उठाने चाहिए थे। सरकार जनता को बताए कि एक लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितना कमा रही है। दुनिया में पेट्रोल डीजल सस्ता हो रहा है और केंद्र सरकार देश की जनता को लूट रही है। इस दौरान मामून शाह खां, सय्यद आमिर मियां, अदिल मियां, दिव्यांश सिंघल, मेहरबान अली, आमिर कुरैशी, रहमान अली, इरफान मंसूरी, इमरान खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें