फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पुलिस के रडार पर आए ऑनलाइन नकली नोट के धंधेबाज

Sat, 04 Apr 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नकली नोटों को बाजार में खपाने का भंडाफोड़ होने के मामले में पुलिस की नजर अब नकली नोटों का ऑनलाइन धंधा करने वालों पर टिक गई है। पुलिस अब उनके संपर्क नंबर व आईडी को खंगाल रही है। पुलिस की एक टीम जांच को जल्द अलीगढ़ भी रवाना होगी।
विज्ञापन

रामपुर में नकली नोटों को खपाने के धंधे का गंज पुलिस ने पिछले दिनों खुलासा किया था। बुधवार को पुलिस ने गंज कोतवाली के मोहल्ला गुइया तालाब निवासी सिनवान व मोहल्ला चाह मोटे कल्लन निवासी मिन्हाज को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच सौ रुपये के 21 नोट बरामद किए थे। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि आरोपियों ने नकली नोट ऑनलाइन मंगवाए थे। आरोपियों का कहना था कि एक मूवी को देखकर यह आइडिया आया था। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन नकली नोट मंगवाने के लिए गूगल पर सर्च किया था, जिस पर एक आईडी मिली थी। उस पर मैसेज किया तो आईडी के यूजर ने इंस्ट्राग्राम के माध्यम से दोनों से संपर्क किया था। इसके बाद सैंपल के तौर पर उसने पांच सौ के दो नकली नोट कोरियर के माध्यम से भेजे थे। पुलिस के मुताबिक, जिनको दोनों ने आसानी से बाजार में खपा दिया था। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस की नजर नकली नोटों का ऑनलाइन धंधा करने वालों पर टिक गई है। गंज कोतवाल पवन कुमार शर्मा ने बताया कि नकली नोटों के रैकेट का पूरी तरह से भंडाफोड़ करने के लिए अब ऑनलाइन धंधा करने वालों को तलाशा जा रहा है। ये लोग अलीगढ़ के बताए गए हैं। आरोपी नकली नोट लेने के लिए अलीगढ़ भी जा चुके हैं, जहां पर दोनों ने उससे पांच-पांच सौ के 80 नकली नोट लिए थे। अब उन लोगों की तलाश के लिए उनके संपर्क नंबरों को खंगाला जा रहा है। साथ ही यूजर आईडी को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही एक टीम अलीगढ़ जाएगी, जहां पर इस पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें