फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खानपुर उत्तरी में हुए विवाद में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Sat, 04 Apr 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। थाना स्वार क्षेत्र के ग्राम खानपुर उत्तरी में बृहस्पतिवार को हुए विवाद के मामले में शुक्रवार को दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

खानपुर उत्तरी में चुनावी रंजिश में रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद के दौरान पथराव भी हुआ, जिससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्रधान पति राजीव गौतम की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप है कि विपक्षियों ने उन्हें रास्ते में घेरकर मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
दूसरे पक्ष के असगर अली ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनका और उनके भाई का रास्ता रोककर गाली-गलौच की। विरोध करने पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना के दिन पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की थी। बाद में उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से मुचलका पाबंद कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की विवेचना की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें