फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: इधर फिसला पैर... उधर जय नारायण की जिंदगी

Fri, 17 Jul 2026 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। प्लेटफॉर्म पर पैर फिसलने से ट्रेन की चपेट में आकर शाहबाद क्षेत्र के गलपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय जय नारायण की संभल जिले में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई रवि शर्मा ने बताया कि जय नारायण चंदौसी में रहकर एक फैक्टरी में काम करता था। बुधवार शाम वह चंदौसी क्षेत्र के गुमथल गांव स्थित अपनी बुआ के घर गया था। रात करीब 8:30 बजे वह गुमथल रेलवे स्टेशन पर टहलने निकला। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देर शाम गलपुरा गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जय नारायण तीन भाइयों में मझला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें