फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में दर्दनाक हादसा: हेलमेट भी नहीं बचा सका जान, बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Mon, 16 May 2022 03:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के स्वार में सामान से भरे ठेले को बचाने के चक्कर में एक बाइक सवार युवक टूरिस्ट बस की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जिला ऊधमसिंह नगर के कोतवाली बाजपुर के मड़ैया अट्टूखेड़ा गांव का रहने वाला था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के स्वार में ईदगाह के सामने गली से अचानक निकला एक बाइक सवार सामान से भरे ठेले को बचाने के चक्कर मे टूरिस्ट बस की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने चालक और बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


जिला ऊधमसिंह नगर के कोतवाली बाजपुर के मड़ैया अट्टूखेड़ा गांव निवासी राजेश (32) स्वार कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी गांव स्थित ससुराल में आया था। वह सुबह लगभग दस बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते मे स्वार नगर की ईदगाह के सामने गली से सामान लेकर एक ठेला अचानक से राजेश के सामने आ गया।

उसे बचाने के चक्कर मे वह टूरिस्ट बस की चपेट में आ गया। हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए हुए था। राजेश के परिवार में पत्नी और 4 साल की बेटी बताई गई है।
विज्ञापन


हेलमेट भी नहीं बचा सका बाइक सवार की जान
टूरिस्ट बस की चपेट में आया राजेश हेलमेट भी लगाए हुए था। इसके बावजूद राजेश के सिर में ऐसा गंभीर जख्म हुआ कि उसकी तत्काल मौत हो गई।

विज्ञापन

पिकनिक मनाने गर्जिया जा रहे थे बस में सवार स्कूली बच्चे
टूरिस्ट बस में मूंढापांडे के गणेशपुर स्थित एक निजी स्कूल के बच्चे सवार थे जो उत्तराखंड के रामनगर पिकनिक मनानने जा रहे थे। बच्चे गर्जिया मंदिर भी जाते कि उनकी बस से स्वार में हादसा हो गया और बाइक सवार की मौत हो गई। बस और चालक पुलिस के कब्जे में जाने के बाद स्कूली बच्चे कई घंटे तक दूसरी बस की व्यवस्था होने तक भयंकर गर्मी में खड़े रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें