फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचेत अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल ले जाते तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर के पुराने बस अड्डे के साथ बुधवार देर शाम को एक नेपाली मूल का व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने सूचना मिलते ही उसे खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर के पुराने बस अड्डा में एक नेपाली मूल के व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था। इसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल ले गया। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्ति की पहचान शेतीराम (75) पुत्र सीताराम निवासी गांव नेपाल गंज, बेरी आंचल नेपाल के रूप में हुई है। डीएसपी चंद्रशेखर ने कहा कि यह नेपाली मूल का व्यक्ति दो दिन पहले ही यहां पहुंचा था। इसका शव अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। इसकी पहचान वाले या फिर रिश्तेदार शव को अस्पताल से ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें