फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोलिंग पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की हजारों की आबादी को लाभान्वित करने वाला चोलिंग पुल आगामी आदेशों तक बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। चट्टानों की चपेट में आने से पुल को आंशिक रूप से क्षति पहुंची थी। एनएच प्राधिकरण ने पुल का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। इसको देखते हुए पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। ऐसी परिस्थिति में मरम्मत कार्य पूरा होने तक बड़े वाहन वाया टापरी-चोलिंग मार्ग से सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन

जनजातीय जिले के एनएच पांच चोलिंग में बने करीब 190 फीट पुल पर बीते 18 मार्च पहाड़ी से चट्टानें गिर गई थी। इस कारण पुल को आंशिक क्षति पहुंची थी। इस कारण पुल से भारी भरकम वाहनों की आवाजाही से क्षति पहुंचने की आशंका बढ़ गई थी। इसे देखते हुए एनएच प्राधिकरण ने पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। मरम्मत कार्य पूरा न होने तक बड़े वाहनों को वाया टापरी-चोलिंग वैकल्पिक मार्ग से होकर भेजा जाएगा। हालांकि 15 अप्रैल तक बसों से सवारियां उतारकर दूसरी ओर भेजी जाएगी।
15 के बाद इस पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। जिले के कल्पा, पूह ब्लॉक की 51 पंचायतों सहित पूह, काजा और स्पीति के हजारों लोगों की इस पुल से रोजाना आवाजाही करते हैं। मरम्मत कार्य के चलते इन लोगों को करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चोलिंग पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। उन्होंने जिले के लोगों से सहयोग की अपील की है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण की कनिष्ठ अभियंता दिव्या मेहता ने बताया कि आगामी आदेशों तक चोलिंग पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। पुल की मरम्मत कार्य के चलते बड़े वाहनों को टापरी वाया चोलिंग मार्ग होकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें