फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर लकड़ी कारोबारी के खाते से एक लाख 95 हजार की नकदी साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदल कर लकड़ी कारोबारी के खाते से 11 दिन में एक लाख 95 हजार रुपये साफ कर दिए गए। जानकारी होने पर लकड़ी कारोबारी के होश उड़ गए। कारोबारी ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लग गई है।
विज्ञापन

आए दिन धोखाधड़ी कर एटीएम बदलकर पैसे निकालने और खरीददारी करने की घटनाएं होने के बाद भी बैंक उपभोक्ता नही चेत रहे है। लगातार धोखाधड़ी करने वालों के जाल में फंस रहे है। नगर के मोहल्ला चक स्वार निवासी लकड़ी कारोबारी सरताज अहमद का नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है।
शनिवार को लकड़ी कारोबारी अपने खाते से रकम निकालने के लिए बैंक पहुंचा और पैसा निकालने को फार्म भरकर कैशियर को दिया।कैशियर ने कारोबारी को खाते में केवल 50 रुपये होने की जानकारी दी, तो उसके होश उड़ गए। कैशियर ने बताया कि उसके खाते से11 दिन के अंदर ए टी एम से 1 लाख 95 हजार रुपये निकाले गए। कारोबारी ने बैंक स्टाफ को अपना एटीएम दिखाया तो वह बदला हुआ निकला, जिससे लकड़ी कारोबारी दंग रह गया। बाद मे लकड़ी कारोबारी ने कोतवाली पहुंचकर मामले कि तहरीर पुलिस को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें