दढ़ियाल। दढ़ियाल तिराहे के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरा उपचार के बाद घर चला गया।
विज्ञापन
कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, इसलिए उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया गया है। दोनों बाइक पुलिस के कब्जे में हैं। मृतक के परिजनों के तहरीर देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद