फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरी के पास हाईवे पर पटला टिपर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत नेशनल हाइवे-5 पर ज्यूरी के समीप एक टिपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात एक टिपर ज्यूरी से झाकड़ी की ओर जा रहा था। ज्यूरी से करीब दो किलामीटर आगे कोछड़ी के समीप टिपर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया और पलट गया। हादसे में टिपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी सूचना ज्यूरी पुलिस को मिली तो आईओ मनोज ठाकुर की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। मगर यहां उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान गोपाल (30), पुत्र लाल बहादुर, निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। नायब तहसीलदार सराहन बीएल नेगी ने बताया मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि टिपर पलटने से चालक की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें