रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीएमओ रामपुर में आरएटी से 120 सैंपल लिए गए थे।
इसमें 37 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि बीएमओ ननखड़ी में आरएटी से 102 सैंपल और खनेरी अस्प्ताल में आरएटी से 15 सैंपल लिए गए थे। इसमें एक-एक सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रामपुर उपमंडल में हर रोज कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है।