रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि शनिवार को संक्रमण के 38 नए मामले आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड-19 के 511 सैंपल एकत्रित किए गए थे। इसमें 38 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वहीं 36 रोगी स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 372 हो गई है। उन्होंने बताया कि आईजीएमसी शिमला भेजे 318 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि कोविड पॉजिटिव आने वालों में कल्पा स्थित बालिका आश्रम से 16 मामले, कोठी से 5, पांगी से एक-एक, युवारंगी से एक, कामरू से 2 रली से एक, चांगो से 6, रारंग से एक, ठंगी से 3, पूह से एक और सांगला गांव से एक मामला सामने आया है।