फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से तीन वर्षीय बालिका की मौत

Tue, 13 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा बुखार लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। मंगलवार को पीपली नायक की तीन वर्षीय बालिका की भी डेंगू से मौत हो गई। बालिका की बड़ी बहन की भी पांच दिन पहले डेंगू से ही मौत हो चुकी है। सप्ताहभर में दूसरी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, गांव में बुखार से पीड़ित रोगियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन



साथ ही उन्होंने गांव में मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग कराने की मांग की है। पीपली नायक के शिशुपाल सिंह की तीन वर्षीय बेटी मनू को आठ दिन पहले बुखार आया था। गंभीर हालत में चार दिन पहले पाकबड़ा के तीर्थंकर महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम को हालत बिगड़ने पर अस्पताल से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।


लेकिन परिजन बालिका को गंभीर हालत में दिल्ली न ले जाकर कासमास अस्पताल ले गये। वहां मंगलवार सुबह बालिका की मौत हो गई। वहीं पांच दिन पहले आठ अक्तूबर को बालिका की बड़ी बहन तनू की डेंगू रोेग से काशीपुर(उत्तराखंड) के अस्पताल में पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



सप्ताह भर में एक ही घर में डेंगू से दूसरी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मामूली बुखार के रोगियों में भी दहशत का माहौल है। बुखार के रोगी मुरादाबाद अथवा काशीपुर बड़े अस्पताल की दौड़ लगाने पर मजबूर हो गये हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें