फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा विक्रेताओं का बंद आज, बाइक रैली निकाली

Tue, 13 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ऑनलाइन दवा प्रणाली ई-फार्मेसी के विरोध में फार्मा ट्रेडर्स एसोसिएशन ने बुधवार को जिले भर में बंद का एलान किया है। बंद की सफलता को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को शहर में बाइक रैली निकाली। बुधवार को प्रस्तावित दवा विक्रेताओं के बंद को लेकर जिले में दवा विक्रेताओं में दो फाड़ हो चुका है।
विज्ञापन



एक संगठन बंद को सफल बनाने की अपील करते हुए इस ओर जुटा हुआ है, तो दूसरा संगठन जनहित का हवाला देते हुए बंद के विरोध में अड़ा हुआ है। बंद को लेकर दवा विक्रेताओं के दोनों संगठनों के अलग-अलग राय होने के कारण छोटे दवा विक्रेता भी असमंजस की स्थिति में हैं।


बुधवार के बंद की सफलता को लेकर मंगलवार को फार्मा ट्रेडर्स एसोसिएशन ने नगर के विभिन्न मार्गों पर बाइक रैली निकाली। इसके बाद सिविल लाइंस में बैठक की। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष ओपी आहूजा ने कहा कि बुधवार को सभी दवा विक्रेता पहले अंबेडकर पार्क में एकत्रित होंगे।
विज्ञापन



इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर ई-फार्मेसी के विरोध में प्रधानमंत्री, मुख्य मंत्री, डीएसी के लिए एक ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा जाएगा। इस दौरान माजिद खां, राजू मदान, सर्वेश सक्सेना, राजकुमार सेठी, अशोक अग्रवाल, खुर्शीद इकराम, संजय भाटिया, प्रणय अग्रवाल, सोमपाल, फहीम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें