रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। रोजाना जिले में एक दर्जन से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। ऐसे में जिले के लोगों को ऐहतियात बरतना जरूरी है। इसके अतिरिक्त रामपुर में पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि किन्नौर जिले में अभी तक कोविड-19 के 2575 रोगियों ने कोरोना को मात दे दी है। बुधवार को जिले में कोविड-19 के 685 सैंपल लिए गए। इसमें 21 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी शिमला भेजे गए 178 सैंपल की रिपोर्ट भी प्राप्त हो गई है, जिसमें छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। नेगी ने बताया कि जिले में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 406 है। पॉजिटिव आने वालों में 17 मामले पूह उपमंडल से है।
इसमें 10 मामले ग्रेफ, 6 मामले चांगो और एक स्पीलो का शामिल है। बुधवार को अस्वस्थ होने के कारण वह उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ आया था, जहां उसका कोविड सैंपल लिया गया और वह पॉजिटिव पाया गया था। उसकी गंभीर हालत को देखते इसे डीसीएचसी सराय भवन रिकांगपिओ भेजा गया, लेकिन उसने वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है।