फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट को लेकर धमकी देने एवं मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पंचायत चुनाव में एक पक्ष ने वोट को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों को धमकाया और जमकर मारपीट की। शुक्रवार को अजीमनगर पुलिस ने मामले में पूर्व ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि ग्राम खेड़ा टांडा में पंचायत चुनाव के तहत वोट को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान इरफान निवासी सहित आठ लोगों ने सात मई को अरशद अली के भतीजे के घर में घुसकर गाली गलौज एवं मारपीट की। घर में तोड़फोड़ भी की, जिसके बाद अरशद अली ने इरफान समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने मामले में मोहम्मद मुशाहिद निवासी ग्राम खेड़ा टांडा को कुचैटा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। अजीमनगर एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें