फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर के डर से डेढ़ वर्षीय मासूम छत से नीचे गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। चौकी क्षेत्र के गांव एक मासूम बंदर के डर से छत से नीचे गिर गई। घायलावस्था में परिजन उसे शाहबाद के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव मधुकर में बुधवार सुबह को यही के निवासी अशोक की डेढ़ वर्षीय बेटी स्वाति छत के ऊपर खेल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब बेटी छत पर खेल रही थी। इस दौरान एक बंदर आया जिसको देखकर बालिका विचलित हो गई और चीखने-चिल्लाने लगी। बंदर के डर से बालिका छत से नीचे गिरते हुए नीचे खड़े ट्रैक्टर पर जा गिरी। नीचे गिरने से मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन स्वाति को शाहबाद अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां शाहबाद के चिकित्सकों ने घायल बेटी को मृत घोषित कर दिया बालिका की मृत्यु पर परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवारजन बालिका के शव को लेकर गांव वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें