फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ करोड़ 78 लाख रुपये का भुगतान दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने नौ माह का लंबित एनपीएस कटौती की नौ करोड़ 78 लाख तीन हजार रुपये की धनराशि का भुगतान 26 मार्च तक कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष रवेन्द्र गंगवार ने जिलाधिकारी रविंद कुमार मांदड़ को पत्र लिखकर कहा है कि नौ माह का लंबित भुगतान के चालान की तिथि 27 मार्च है। यदि भुगतान 26 मार्च तक नहीं हुआ तो चालान की अदायगी तिथि निकल जाएगी जबकि बिल कोषागार जा चुके हैं। विभाग द्वारा चालान का मिलान भी करा दिया गया है। यदि समय से भुगतान नहीं हो सका, तो चालान की अदायगी की तिथि निकल जाएगी, जिससे इस वित्तीय वर्ष में भुगतान होना संभव नहीं हो पाएगा। शिक्षकों को आर्थिक हानि होगी। इससे पूर्व में भी नौ माह से एनपीएस खाते में धनराशि का भुगतान न होने के कारण शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें