फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियो के साथ मारपीट करने के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक । मिलक कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक बरात घर के बाहर से बाइक चोर को पकड़ने के लिए शादी मंडप में अंदर गए तीन सिपाहियों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मिलक कोतवाली क्षेत्र में शादी मंडप के बाहर से लगातार बाइक चोरी की घटना हो रही थी। इस पर कोतवाली प्रभारी द्वारा बाइक चोरों को पकड़ने के लिए सिपाहियों को विवाह स्थलों पर बाइक चोरों को पकड़ने के लिए लगाया गया है। इसी में बुधवार की देर रात कोतवाली में तैनात सिपाही अरशद जैदी अपने दो अन्य साथियों के साथ गश्त कर रहे थे। इस बीच नगर के एक मंडप में शादी समारोह चल रहा था। जिस पर तीनों सिपाही वहां पहुंच गए। इस दौरान मंडप के बाहर एक संदिग्ध बाइक चोर खड़ा देख तीनों उसे पकड़ने से लिए दौड़े तो बाइक चोर मंडप के अंदर चला गया। इस दौरान मंडप के अंदर से लोगों की भीड़ मंडप के बाहर आई और तीनों सिपाहियों के साथ मारपीट करने लगे थे। बाद में पुलिस ने अरशद जैदी की तहरीर के आधार पर हिमांशु चौधरी, मुनेंद्र सिंह, अनिकेत, आकाश, गजेंद्र सिंह निवासी मीरगंज जिला बरेली और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी गजेंद्र निवासी ग्राम करनपुर थाना मीरगंज जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें