दढ़ियाल। सड़क हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। एंबुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी टांडा पहुंचाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार शाम चार बजे ओमवती निवासी ग्राम मंडवा हसनपुर दढ़ियाल के फत्तावाला से अपनी रिश्तेदारी से महमदपुर जा रही थी। सरकथल में टांडा-बाजपुर मार्ग को पार करते समय बाइक सवार रजत ने टक्कर मार दी, जिससे वृद्धा और बाइक सवार घायल हो गए।
मौके पर जमा भीड़ ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी टांडा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ओमवती को मृत घोषित कर दिया। घायल रजत निवासी ग्राम कांकड़ खेड़ा मेरठ को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। संवाद