फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर के ग्रामीण क्षेत्रों में ऑफलाइन होगी वैक्सीनेशन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए भी टीकाकरण के लिए ऑफलाइन पंजीकरण सुविधा उपलब्ध होगी। रिकांगपिओ में 60 प्रतिशत ऑफलाइन और 40 प्रतिशत ऑनलाइन सुविधा रहेगी। कोरोना महामारी से निपटने के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने यह बात कही।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जनजातीय क्षेत्र के लोगों के आग्रह पर यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जिले के कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट की कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसकों मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण कर स्लॉट बुक करवाने निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन वैक्सीनेशन पंजीकरण के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वैक्सीनेशन सेंटर में टोकन दिया जाएगा, ताकि केंद्र में अनावश्यक भीड़ न हो।
जिले में अभी तक पहले चरण में 18 से 44 वर्ष के 1480 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है, जो कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। दूसरे चरण में वैक्सीनेशन की उपलब्धता पर टीकाकरण प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इसके लिए अलग से वैक्सीनेशन सेंटर की सूचना दी जाएगी। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी और डॉ. अन्वेषा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें