रामपुर/ठियोग। रामपुर में सोमवार को सभी दुकानें खुलीं। इस दौरान सामान की खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कई जगहों पर काफी भीड़ भी नजर आई। हालांकि सभी दुकानें खुलने से कारोबारियों ने जरूरत राहत की सांस ली है। मगर भीड़ में संक्रमण का खतरा भी बनी हुई है। सुबह 9 बजे दुकानें खुलने के बाद वाहनों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान बाजार में लोगों को जाम से भी जूझना पड़ा। वहीं सरकारी कार्यालयों में भी 30 प्रतिशत स्टाफ पहुंचा। हालांकि बसों की आवाजाही बंद होने से लोगों को कार्यालय पहुंचने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
बिना मास्क सामान बेचते रहे सब्जी विक्रेता
रामपुर बाजार में लोगों की काफी भीड़ सामान की खरीदारी के लिए पहुंची। मगर इस दौरान
लापरवाही भी सामने आई। कई सब्जी विक्रेता बिना सामाजिक दूरी और बिना मास्क पहने सब्जी बेचते हुए देखे गए। पुलिस प्रशासन ने भी रामपुर बाजार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों को तैनात कर रखा था।
बसें नहीं चलने से ठियोग बाजार कम संख्या में पहुंचे लोग
ठियोग में कोरोना कर्फ्यू के दौरान पांच घंटे के लिए ठियोग बाजार में भी दुकानेें खुलीं। मगर इस दौरान बाजार में पहले की अपेक्षा कम ही लोग नजर आए। बसों की सुविधा नहीं होने से बाजार में कम संख्या में ही लोग पहुंच सके। नगर परिषद ठियोग के अध्यक्ष विवेक थापर ने बताया कि बाजार में लोग कम ही संख्या आए, उन्होंने कहा कि बसें बंद होने से लोग कम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी कोविड के नियमों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार बसों की आवाजाही शुरू कर देती है, कारोबार मेें तेजी आ सकती है।