फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर खींचे किशोरी के आपत्तिजनक फोटो, किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र का मामला, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में एक किशोरी से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, मुरादाबाद के शिवनगर गंगा विहार निवासी मोहित पांडे ने इंस्टाग्राम पर 17 वर्षीय किशोरी से दोस्ती कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। आरोप है कि उसने बहला-फुसलाकर किशोरी के दो सोने के कुंडल, दो सोने की चूड़ियां और लगभग 1.80 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत में कहा गया है कि इस साजिश में मोहित के पिता छत्रपाल पांडे और माता भी शामिल हैं, जो लगातार परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामला गंभीर है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें