दढ़ियाल। क्षेत्र के ग्राम अकबराबाद-काशीपुर मार्ग पर बिजली का पोल टूटने से दर्जनभर गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 12 घंटे ठप रही। विभाग ने इसके बाद नया पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे ग्राम अकबराबाद में काशीपुर मार्ग पर अमान होटल के पास काशीपुर की ओर से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और लाइन टूट गई। इससे लगभग दर्जनभर गांवों में अंधेरा हो गया।
ग्रामीणों अरशद, अनीस, हिफ्जे खान, मुस्तकीम, कीरत सिंह, मलकीत आदि ने बताया कि घने कोहरे के चलते रात बड़ी मुश्किल से बितानी पड़ी। इनवर्टर डाउन हो गए। वहीं दूसरी ओर पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को मरम्मत कर सुबह चार बजे बिजली को चालू कर दिया। संवाद