फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील तोड़कर नर्सिंग होम संचालन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। नोडल अधिकारी द्वारा एक साल पहले सील किया गया नर्सिंग होम रविवार को ताले तोड़कर पुन: संचालित कर दिया गया। हालांकि, नोडल अधिकारी ने कहा है कि यदि सील तोड़कर संचालन होने की बात सामने आई, तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बीजारखता गांव में नवजात की मौत और प्रसूता का स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी के बाद नोडल अधिकारी देवेश चौधरी ने छह दिसंबर को एक नर्सिंग होम पर छापामारी की थी। नर्सिंग होम में डॉक्टर और स्टाफ नदारद मिला था और अभिलेख भी नहीं मिल पाए थे, जिसके चलते नर्सिंगहोम सील कर दिया गया था। रविवार को छठे दिन यह नर्सिंगहोम संचालित पाया गया। इस संबंध में नोडल अधिकारी देवेश चौधरी ने बताया कि संचालन की कोई अनुमति नहीं दी गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें