रामपुर। दीक्षित कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में पांचवें दिन स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
ग्राम नारायणपुर में रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा बेटियों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। प्रबंध निदेेशक विवेक दीक्षित ने कहा कि हमें बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच रखनी होगी और उनके अधिकारों की रक्षा करनी होगी। किन्तु, यह तभी संभव है बेटियों को उनके अधिकारों की जानकारी होगी। इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग अपनी-अपनी बेटियों को शिक्षित बनाएं, ताकि बेटियां सशक्त हों और समाज को मजबूती मिल सके। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनू सक्सेना, प्रतिभा शुक्ला, भोजपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद