फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आम जनता भी ले सकेगी सेटेलाइट फोन

Sat, 30 Dec 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
बीएसएनएल 5जी
विज्ञापन
अभी तक सेना और पुलिस के पास उपलब्ध सेटेलाइट फोन अब आम नागरिक भी प्रयोग कर सकते हैं। बीएसएनएल द्वारा हर नागरिक को सेटेलाइट फोन मुहैया कराने के लिए आनलाइन आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन

 
जिसमें कोई भी नागरिक आनलाइन पंजीयन कराकर सेटेलाइट फोन ले सकता है। सेटेलाइट फोन के लिए टावर या नेटवर्क की आवश्यकता नहीं होती। यह फोन सीधे सेटेलाइट से जुड़कर कार्य करता है। जिससे जंगल या दुर्गम क्षेत्रों में भी जहां किसी नेटवर्क प्रदाता कंपनी के मोबाइल टावर या नेटवर्क नहीं हैं वहां भी सेटेलाइट फोन कार्य करता है।

दूरसंचार महाप्रबंधक संजय प्रसाद ने बताया कि सेटेलाइट फोन के लिए उपभोक्ता को 1180 रुपये बीएसएनएल के खाते में जमा कर आनलाइन पंजीयन करना होगा। सेटेलाइट फोन के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की जानकारी उपभोक्ता बीएसएनएल वेबसाइट से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें