फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सब रजिस्ट्रार के खिलाफ अब बार ने भी खोला मोर्चा

Tue, 09 Jul 2024 11:08 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। तहसील सदर के सब रजिस्ट्रार के खिलाफ बार एसोसिएशन ने भी मोर्चा खोल दिया है। बार एसोसिएशन की बैठक में तहसील सदर के वकीलों के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की गई है। साथ ही साफ किया गया है कि यदि सब रजिस्ट्रार का तबादला नहीं हुआ तो वकील 15 जुलाई से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

तहसील सदर के वकीलों ने सब रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, जिसके बाद से तहसील सदर के वकीलों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। अब उनके इस आंदोलन को बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दे दिया है। बार की एक बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें सब रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि सब रजिस्ट्रार रामपुर में तीन सालों से तैनात हैं। उनके द्वारा आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित की गई है। बैठक में फैसला हुआ कि बुधवार को वकील मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देंगे। बैठक में यह भी फैसला हुआ कि यदि सब रजिस्ट्रार का स्थानांतरण नहीं किया गया तो 15 जुलाई से बार से जुड़े वकील बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर बार के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी, महासचिव शिव नरेश तोमर, सुयश गुप्ता, अंकुश सक्सेना, भरत पुठिया, मोहम्मद मुख्तार, जमुना प्रसाद लोधी, सुखविंदर सिंह, मोहम्मद अहमद, आमिर खां, सोरन सिंह सैनी, विनोद कुमार, सतनाम सिंह मट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें